सरगुजा
दुकान का ताला तोडऩे की कोशिश दो नकाबपोश सीसीटीवी में कैद
10-Jul-2023 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,10 जुलाई। नगर के एक दुकान में चोरी करने का प्रयास करते दो नकाबपोश चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पड़ोस के लोगों की हलचल देखकर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए और एक बड़ी चोरी की घटना चल गई। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के नवापारा का है।
जानकारी के अनुसार नवापारा स्थित श्री ओम इलेक्ट्रिकल दुकान में रात के समय दो अज्ञात नकाबपोश चोरी करने के इरादे से पहुंचे थे। दुकान का ताला तोडऩे का काफी देर तक नकाबपोशों ने प्रयास किया। पड़ोस के लोगों की हलचल को देखकर आखिरकार अज्ञात चोर अपने इस प्रयास में सफल नहीं हो सके और वहां से फरार हो गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे