सरगुजा

बूथ चलो अभियान के तहत सीतापुर विस के कार्यकर्ताओं में प्रभारियों ने भरा जोश
09-Jul-2023 8:30 PM
बूथ चलो अभियान के तहत सीतापुर विस  के कार्यकर्ताओं में प्रभारियों ने भरा जोश

कहा- भाजपा के झूठ को करें बेनकाब
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर, 9 जुलाई।
विधानसभा के बूथ चलो अभियान तहत सीतापुर प्रभारी अजय अग्रवाल, डीसीसी से प्रभारी राजीव अग्रवाल,आदित्य भगत,ब्लॉक अध्यक्ष सीतापुर तिलक बेहरा, राम अवतार तिवारी,नुरुल अमीन सिद्की सहित अन्य नेताओं ने सीतापुर विधानसभा में बूथ चलो अभियान का आगाज किया एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बता कर हर बूथ पर निर्णायक बढ़त लेनी है इसके लिए अभी से पूरा मेहनत करना है जब हर कार्यकर्ता अपनी पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे तो फिर से हमारी सरकार बनेगी और जो काम अब तक गांव किसान गरीब मजदूर आदिवासी पिछड़े वर्गों के लिए हुआ है उसे और आगे बढ़ाने का काम होगा छत्तीसगढ़ के खेत खलिहान मजदूर और गाय तथा गरीब लोगों के लिए आगे भी काम करना है जिसके लिए हर कार्यकर्ता को बेहतर से बेहतर करना होगा।

डीसीसी प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में झूठ प्रचारित कर रही है, वह हम पर भारी पड़े इसलिए आप सबों को हर बूथ पर पूरी ताकत से मेहनत करना है। हमारे काम के आगे भाजपा के झूठ को हराने के लिए हमें लोगों को अपने काम को बताने की जरूरत है जिस तरह से भाजपा झूठ को बढ़ा चढ़ा कर प्रचारित कर रही है उसके जवाब में हमने लोगों तक यह बात पहुंचानी है कि हम जो वादा करते हैं वह पूरा करते हैं। 

सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर ही हमने कर्ज माफ का जो वादा किया था उसे हमने पूरा किया। काम करने के मामले में जन घोषणा पत्र के लगभग वादों को हमने पूरा किया है,अब आपकी बारी है,आप उसी उत्साह से सीतापुर में कांग्रेस को व मंत्री अमरजीत भगत को जिताएं।

ब्लॉक अध्यक्ष तिलक बेहरा ने कहा कि हमारी यह कोशिश है कि हम बेहतर करेंगे,सभी कार्यकर्ता सरकार के कामकाज का प्रचार प्रसार करें ताकि फिर से छत्तीसगढ़ में अमन और खुशहाली कांग्रेस के साथ ही स्थापित रहे। शासन की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार का काम भी हो रहा है। आदित्य भगत ने कहा कि आने वाले समय में आप सब और बेहतर करेंगे ऐसी उम्मीद मुझे है आप लोगों ने जो उम्मीदों की थी उन पर सरकार काम कर रही है क्षेत्र में भी विकास के कार्य हुए हैं आने वाले समय में और भी काम होंगे।


अन्य पोस्ट