सरगुजा

जनसंघ के नेता रहे रामचंद्र सोनी पंचतत्व में विलीन
09-Jul-2023 8:28 PM
जनसंघ के नेता रहे रामचंद्र सोनी पंचतत्व में विलीन

अंबिकापुर, 9 जुलाई। सरगुजा में जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे रामचंद्र प्रसाद सोनी का शनिवार की रात में निधन हो गया। स्वर्गीय रामचंद्र सोनी भाजपा नेता अखिलेश सोनी के मामा तथा सुरेंद्र सोनी व सुरेश सोनी के पिता थे। 

भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय रामचंद्र सोनी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में थे, उन्हें आपातकाल में जेल भी जाना पड़ा था। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने मीसा बंदी स्वर्गीय रामचंद्र सोनी के जीवन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्पद बताते हुए उनके निधन पर दु:ख जताया है तथा उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। 

रविवार को स्वर्गीय रामचंद्र सोनी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों ने पंचतत्व में विलीन किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला, पार्षद टिन्नी सिंह, संजीव सेठ, गौतम विश्वकर्मा, मिथलेश सोनी,सिंधु सोनी, जितेंद्र सोनी, मयंक जयसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ओर से स्वर्गीय रामचन्द्र प्रसाद सोनी के पार्थिव शरीर को भाजपा का झंडा ओढ़ाया तथा सम्मानपूर्वक विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट