सरगुजा
किडनी की बीमारी से तंग बुजुर्ग ने लगाई फांसी
07-Jul-2023 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 जुलाई। किडनी की बीमारी से ग्रसित एक बुजुर्ग ने परेशान होकर आज अपने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक शशि सोनी (70 वर्ष) के बेटे प्रसनजीत सोनी ने बताया कि उसके पिता शशि सोनी बीते 4 वर्षों से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और बाथरूम करने में काफी परेशानी होती थी और बाथरूम के लिए पाइप लगा कर रखे थे। जिससे परेशान होकर उसके पिता ने घर के ऊपरी मंजिल में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे