सरगुजा

देर शाम पुलिस अधीक्षक निकले सडक़ों पर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
05-Jul-2023 7:56 PM
देर शाम पुलिस अधीक्षक निकले सडक़ों  पर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  असामजिक तत्वों, हुड़दंगियों एवं गुंडा बदमाशों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 5 जुलाई।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा द्वारा विधानसभा चुनावों से पूर्व जिले में दुरुस्त पुलिसिंग व्यवस्था कायम कर आसामजिक तत्वों, हुड़दंगियों, गुंडा बदमाशों पर लगातार पैनी नजर रखकर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे जिले मे शांतिपूर्ण गतिविधिया सुचारु रूप से क्रियान्वित की जा सके।

इसी क्रम में मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक सरगुजा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, सूनसान क्षेत्रों एवं गाँधी चौक में विस्तृत चेकिंग अभियान चलाकर लगातार आसामजिक तत्वों, हुड़दंगियो एवं शराब पीकर वाहन चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सरगुजा पुलिस द्वारा सख्ती के साथ कार्रवाई की गई।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शहर के पीजी कॉलेज, कलाकेंद्र मैदान,शिवधारी तालाब के आसपास एवं अन्य संवेदनशील एवं सूनसान क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 25 संदिग्धों की धरपकड़ की गई। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी सरगुजा पुलिस द्वारा निरंतर की जा रही हैं जिससे आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों मे क़ानून का भय बना रहे एवं आमनागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जा सके।

सम्पूर्ण कार्रवाई के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग सहित यातायात पुलिस की टीम एवं शहर के सभी थानो की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही।


अन्य पोस्ट