सरगुजा

डीके सोनी को मिला बेस्ट सोशल वर्कर का अवॉर्ड
04-Jul-2023 8:18 PM
डीके सोनी को मिला बेस्ट सोशल वर्कर का अवॉर्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 4 जुलाई।
डी के सोनी को विशाखापत्तनम में आंध्रप्रदेश की एक्ट्रेस के हाथों बेस्ट सोशल वर्कर का अवॉर्ड मिला। उक्त अवार्ड मिलने से उनके परिवार और मित्रों में खुशी का माहौल है।

डी के सोनी का कहना है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य को करने की प्रेरणा देता है तथा हिम्मत बढ़ता है और भविष्य में आगे और तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को किया जाएगा।

ज्ञात हो कि सरगुजा के सामाजिक कार्यकर्ता डीके सोनी जो पेशे से अधिवक्ता भी हैं, उनके द्वारा हमेशा से भ्रष्टाचार, न्याय में देरी एवं विभिन्न क्षेत्र में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। डीके सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी एवं कानूनी लड़ाई लड़ते रहे हैं। 

डीके सोनी  वर्तमान में भी अनेकों सामाजिक गतिविधियों में लगे रहते हैं और शासकीय योजनाओं में होने वाली गड़बडिय़ों को उजागर कर आम जनता के सामने रखते हैं जिससे आम जनता जागरूक हो रही है, जिसको लेकर वर्ड चैरिटेबल फाउंडेशन संस्था के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों का नॉमिनेशन मंगाया गया था।

डीके सोनी के द्वारा लगातार सामाजिक गतिविधियों  में अच्छा  कार्य करने के कारण  पूरे दस्तावेज को नॉमिनेशन में भेजा गया। आवेदन स्वीकार कर उन्हें विशाखापट्टनम बुलाया गया, जहां पर पब्लिक लाइब्रेरी के हॉल में 30 जून को आंध्रप्रदेश की एक्ट्रेस संध्या रानी नायक और शिल्पा नायक के हाथों अवॉर्ड दिया गया।

 उक्त कार्यक्रम में वल्र्ड चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर अमर कुमार, यू विजय कुमार तथा देश के अलग-अलग राज्य से आए अतिथि शामिल हुए।


अन्य पोस्ट