सरगुजा

टीबी मुक्त भारत व टीबी मुक्त पंचायत के लिए स्कूल में कार्यशाला
04-Jul-2023 8:07 PM
टीबी मुक्त भारत व टीबी मुक्त पंचायत के लिए स्कूल में कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 4 जुलाई।
टीबी मुक्त भारत एवं टीबी मुक्त पंचायत के लिए शासकीय हाईस्कूल धरमपुर में कार्यशाला का आयोजन कर स्कूली छात्र-छात्राओं को क्षय रोग की जानकारी दी गई।

 पिरामल फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक राज नारायण द्विवेदी ने कहा कि टीबी की बीमारी हवा के माध्यम से फैलती है । एक पाँजेटीव रोगी दस से पन्द्रह लोगों को संक्रमण फैलाता है इसलिए जहाँ भी देखें दो सप्ताह से ज्यादा खाँसी वाला व्यक्ति तो उसे तत्काल डीएमसी भेजें उसका बलगम का जाँच करवाएं। प्रतापपुर में इसके जाँच के लिए अच्छी मशीन टू्र-नॉट उपलब्ध है, इसके अलावा एक्स-रे एवं माईक्रोस्कोपी टेस्ट भी होता है जो प्रतापपुर में उपलब्ध है। दवा भी नि:शुल्क मिलता है। यहाँ तक की जब टीबी की पुष्टि हो जाता है तो मरीज को उसके पोषण आहार हेतु शासन द्वारा राशि भी प्रदान की जाती है ।

इस अवसर पर शाला के व्याख्याता बालि प्रसाद गुप्ता ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कार्यशाला का मूल्यांकन भी किया, बच्चों ने सही प्रश्नोत्तर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारी सभी को होनी चाहिए । समुदाय की सहभागिता से हम टीबी मुक्त भारत का सपना साकार कर पाएंगे।

 शिक्षिका सुमन बेक ने कहा की पलमोनरी टीबी अर्थात फेफड़े की टीबी यही टीबी एक दुसरे को संक्रमित करता है । जब भी हम खाँसे मुंह पर रूमाल रख लें। इधर-उधर थूके भी नहीं । 

अमीता बेक ने कहा कि हमारा घर परिवार के साथ पड़ोसी और समाज स्वास्थ्य इसके लिये हर जागरूक व्यक्ति को पहल करना चाहिए। टीबी मुक्त पंचायत के लिए सबको आगे आना चाहिए।  कार्यक्रम में आभार व्यक्त स्नेह लता सिंह ने किया ।


अन्य पोस्ट