सरगुजा
सरगुजा और जशपुर में सबसे कम वर्षा दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 जून। मानसून के प्रथम चरण में सरगुजा संभाग भर में सामान्य औसत से 59 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। सबसे कम वर्षा जशपुर और सरगुजा जिले में दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि समग्र सरगुजा जिले में जून की औसत वर्षा 243.3 मिमी की तुलना में इस वर्ष जून में मात्र 99.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य औसत वर्षा से 59 प्रतिशत कम है।
सरगुजा संभाग के अन्य जिलों की स्थिति 30 जून तक -
सामान्य औसत वर्षा वास्तविक वर्षा प्रतिशत अंतर
बलरामपुर- 173.3 193.4 +26 प्रतिशत,
जशपुर- 265.5 157.2 - 41प्रतिशत
कोरिया- 193.0 205.3 + 6 प्रतिशत
सूरजपुर- 190.4 178.3 - 6 प्रतिशत
सरगुजा - 243.3 99.2 - 59 प्रतिशत
उपरोक्त आंकड़ों के आधार पर सरगुजा संभाग के 5 जिलों में (अविभाजित कोरिया) में से बलरामपुर, कोरिया और सूरजपुर में जून में वर्षा की स्थिति संतोषजनक है, जबकि जशपुर और सरगुजा में सामान्य वर्षा और वास्तविक वर्षा में उल्लेखनीय कमी दिखती है।
मानसून के पहले प्रारम्भिक चरण की वर्षा के बाद अभी उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में न्यूनता आई है। पुन: आगे जब बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ेगी, कोई कम दबाव या चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होगा तब पुन: वर्षा की संभावना बढ़ जाएगी। उम्मीद करते हैं कि जुलाई के प्रारम्भ में एक्टिव मानसून देखने को मिलेगा।