सरगुजा

ईद उल अजहा पर मांगी अमन-चैन की दुआ
29-Jun-2023 8:13 PM
ईद उल अजहा पर मांगी अमन-चैन की दुआ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर, 29 जून।
आज सुबह ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। सुबह 8.30 में जामा मस्जिद के इमाम अमीर उल कादरी के द्वारा ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई गई व देश के अमन-चैन के लिए भी दुआ मांगी गई। 

मुस्लिम समुदाय के द्वारा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की बधाई दी गई व एक दूसरे के घरों में जाकर सीरनी फातहा कराकर सेवई मिठाई खिलाई गई। अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानी कर लोगों के द्वारा व सीरनी के रूप में एक दूसरे के घरों में बांटी गई। नमाज अदा कर सलाम पढऩे के बाद यूनिटी बंधा मजार शरीफ जामाशाह बाबा के जियारत के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

वहीं मुख्य रुप से अंजुमन गोसिया कमेटी के सदर हाजी क्यामुउद्दीन अंसारी, सिकेट्री मोहम्मद शमीम, नायब सदर साकिर अंसारी, खजांची समीम खान, नईमूल हक अंसारी व कमेटी के सदस्य संरक्षक मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट