सरगुजा
एबीवीपी ने मांगों को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन
28-Jun-2023 8:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 जून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
नगर मंत्री यशराज सिंह ने बताया जिला सूरजपुर शास. महाविद्यालय प्रेमनगर में बी.काम द्वितीय वर्ष के 22 विद्यार्थियों में से 22 के खराब परीक्षा परिणाम के विरोध में विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक गुप्ता, नगर मंत्री यशराज सिंह, नगर सह मंत्री रोहन मंडल, अविनाश मंडल, रॉनी मिश्रा एव सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे