सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 जून। सोमवार को राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय अंबिकापुर में राष्ट्रीय स्तर के असेसर के द्वारा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत लेबर रूम एवं लेबर ओटी का मूल्यांकन किया गया, जिसके लिए एक मूल्यांकनकर्ता रांची एवं एक नागालैंड से आए हुए थे।
उनके द्वारा आज सुबह ओपनिंग मीटिंग के साथ मूल्यांकन कार्य चालू किया गया एवं पूरे दिन मूल्यांकन किया गया मूल्यांकन के दौरान लेबर वार्ड, ऑपरेशन थिएटर पीएनसी का गहन मूल्यांकन एवं क्वालिटी सर्विसेज की पूरे प्रोसेस को बारीकी के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभाग के विभागाध्यक्ष नर्सिंग स्टाफ चतुर्थ श्रेणी एवं अन्य स्टाफ दिन भर उनके साथ उपस्थित थे।
मूल्यांकन के बाद समापन मीटिंग की गई, जिसमें मूल्यांकन करता के द्वारा मूल्यांकन की समय पाए गए अच्छाइयां एवं कुछ कमियो के साथ फीडबैक बताया गया। साथ ही विभागाध्यक्ष के द्वारा पीपीटी के माध्यम से अभी तक लक्ष्य में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को बताया गया।
इसके बाद अधिष्ठाता डॉ. रमनेश मूर्ति एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर्य द्वारा आए हुए राष्ट्रीय स्तर मूल्यांकनकर्ता का स्वागत किया गया, साथ ही हॉस्पिटल के बारे में एवं विभाग के बारे में जानकारी दी गई कि कैसे विभाग के द्वारा अभी तक तैयारियों के बारे में बताया गया।
इस दौरान विभागाध्यक्ष अविनाशी कूजुर , नोडल ऑफिसर डॉ. स्वप्निल विल्सन ,निश चेतना विभाग के डॉक्टर, प्रभारी उमा सिंह , नीलिमा सिंह, सिस्टर प्रतिमा, सहायक नर्सिंग अधीक्षक डी. राज, रश्मि मसीह, अस्पताल सलाहकार स्वासती शुक्ला, डाइटिशियन सुमन सिंह, जफाईगो से अभिलाषा रूद्रप्पा एवं प्रीति मानिक, छोटेलाल, प्रिया परीडा, प्रियंका कुरील एवं अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।