सरगुजा

बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगाई
25-Jun-2023 7:54 PM
बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगाई

लखनपुर, 25 जून। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटिंदा में बीमारी से परेशान 50 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लखनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है।
 
पुलिस के मुताबिक ग्राम कटिंदा निवासी मनरासो बाई पति विनेश्वर बरगाह ने 24 जून की मध्य रात्रि  घर से कुछ दूरी पर स्थित गांव के सरना के आम पेड़ के डाल में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है। 

पुलिस ने बताया कि मनरासों बाई लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थीं। लखनपुर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट