सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 जून। लखनपुर के ग्राम पंचायत लोसंगा में करितास इंडिया खुशहाल बचपन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। करितास के जिला समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा सभी ग्रामीणों और कुपोषित बच्चों की जांच कर स्वास्थ्य उपचार से जोड़ा गया। जिसमें सभी बच्चों व ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई।
जिसमें पिरामल फाउन्डेशन जिला कार्यक्रम समन्वयक सरस्वती विश्वकर्मा के द्वारा करीतास संस्था के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण से जोडऩा व दवाईयां उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन व जिला नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मार्को के निर्देशानुसार यह शिविर आयोजित किया गया, जिसमें पिरामल फाउन्डेशन सरस्वती विश्वकर्मा के द्वारा सभी लोगों को टीबी के बारे में बताया गया कि टीबी क्या है, इसके लक्षण क्या है, और इसका इलाज कहां और कैसे होता है। साथ ही यहां उपस्थित सभी ग्रामीणों को टीबी बीमारी के बारे में बहुत ही अच्छे तरीके से समझाया और बताया गया। शिविर में आए सभी ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व जांच किया गया, जिसमे किशोरी बालिका, छोटे बच्चे, बुजुर्ग, युवा वर्ग और महिलाओं सभी प्रकार के लगभग 283 ग्रामीणों का इलाज किया गया।
लोसंगा पंचायत में करितास इंडिया के जिला समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कुमार ठाकुर के साथ मिलकर सभी ग्रामीणों को टीबी और कुपोषण से सम्बन्धित सभी प्रकार की बीमारियों के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त यहां बीपी, शुगर, पेट दर्द, बुखार, खांसी, खुजली गुटना दर्द, आंख और कान का भी इलाज किया गया। पिरामल फाउंडेशन द्वारा इस शिविर में टीबी के 13 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग कर जांच की गई। जिसमें टीबी मितान के द्वारा सैंपल लिया गया। और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस शिविर में आए सभी ग्रामीण, पंच प्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, युवा एवम महिलाओं को सांप-सीढ़ी गेम के उद्देश्यों और टीबी से होने या फैलने वाली बीमारी के लक्षण के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को भी इस गेम का हिस्सा बनाया गया। साथ ही सरपंच हरिलाल लकड़ा के द्वारा शिविर में उपस्थित सभी बच्चें, युवा, महिलाएं, ग्रामीण एवम शिविर में आए हॉस्पिटल विभाग के सभी कर्मचारीयों को टीबी फ्री देश और पंचायत बनाने के लिए सपथ दिलाया गया।
इस कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन टीम ने करितास इंडिया के साथ मिलकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। करितास इंडिया सरगुजा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवेन्द्र कुमार ठाकुर जी के द्वारा शिविर में आए सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर के डॉ.यू.के.सिन्हा मेडिकल ऑफिसर, विनोद भारगओ आरएमए, अमित सिंह सिसोदिया फार्मासिस्ट, वकील खान बीडीएम साथ ही विकास खेस एमएलटी, मनीषा पैकरा सीएचओ, राजकुमारी राजवाड़े एएनएम, रामेश्वर आरएचओ ने इस शिविर में अपना मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टीबी मितान अमित कुमार रजवाड़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति गीता लकड़ा, अलीमा तिर्की का सराहनीय योगदान रहा।