सरगुजा

चोरी की दो स्कूटी संग 2 पकड़ाए, एक नाबालिग
18-Jun-2023 9:06 PM
चोरी की दो स्कूटी संग 2 पकड़ाए, एक नाबालिग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,18 जून।
जिला अस्पताल से स्कूटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 2 आरोपियों को पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया आरजू अंसारी (23 वर्ष) सोनपुरकला अम्बिकापुर ने थाना मणिपुर थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून को प्रार्थी  स्कूटी से बेटे के इलाज के लिए जिला अस्पताल गया हुआ था। रात में स्कूटी को जिला अस्पताल परिसर में रखकर अस्पताल के अंदर चला गया था, जो सुबह वापस आकर देखने पर उसकी स्कूटी अपने जगह पर नहीं था। पुलिस टीम द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति सफ़ेद रंग की बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी से बस स्टैंड के आस पास में घूम रहा है और स्कूटी बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। तत्काल पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही को पकडक़र पूछताछ किया गया जो अपना नाम इरसाद अंसारी (20 वर्ष) महामाया मंदिर के पास अम्बिकापुर का होना बताया।

आरोपी से उक्त स्कूटी के संबंध में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।संदेही से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त एक्टिवा स्कूटी को विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर जिला अस्पताल से चोरी करना स्वीकार किया एवं एक अन्य मामले में आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक द्वारा साथ मिलकर कंपनी बाजार से एक अन्य हीरो मैस्ट्रो स्कूटी भी चोरी करना स्वीकार किया गया। 

आरोपियों के कब्जे से दोनों स्कूटी बरामद किया गया है। सरगुजा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के मामले में चालानी कार्रवाई की गई थी। 


अन्य पोस्ट