सरगुजा

बाराती बस सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 घायल
18-Jun-2023 8:59 PM
बाराती बस सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 घायल

बस चालक फरार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,18 जून।
अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर बाराती बस ने सडक़ किनारे खड़े ट्रक में जाकर ठोकर मार दी। टक्कर काफी जबरदस्त थी। दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे 4 बाराती घायल हो गए। 

दुर्घटना का कारण बस की रफ्तार काफी तेज होना बताया जा रहा है और चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। बस में 22 से 23 बाराती सवार थे।

जानकारी के अनुसार बस रायगढ़ की ओर से बाराती लेकर अंबिकापुर की ओर आ रही थी। शनिवार की रात अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लुचकी घाट के पास सडक़ किनारे पहले से ट्रक  खड़ा था। बस का चालक नशे में था और काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। लुचकी घाट के पास जैसे ही पहुंचा बस की गति काफी तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो दिया और सडक़ किनारे खड़े ट्रक में जाकर टक्कर मार दी। टक्कर काफी जबरदस्त थी। दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे 4 बाराती घायल हो गए।

 दुर्घटना का कारण बस की रफ्तार काफी तेज होना बताया जा रहा है और चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। 


अन्य पोस्ट