सरगुजा
कलेक्टर की पहल पर कृष्णा को बहन की शादी के लिए मिलेंगे 25 हजार
24-May-2023 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 24 मई। सरगुजा जिले के रहने वाले दिव्यांग कृष्णा पैकरा के पिता का साया सर से उठाने जाने के बाद से आर्थिक स्थिति से जूझ रहे भाई ने अपनी बहन की शादी के लिए मदद की गुहार कलेक्टर से लगाई है।
दरसअल जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम करजी के रहने वाले कृष्णा का परिवार आर्थिक स्थिति से काफी कमजोर है, जिसकी वजह से दिव्यांग कृष्णा की बहन की शादी में परेशानी आ रही थी। इधर कृष्णा ने जनदर्शन में सरगुजा कलेक्टर से गुहार लगाई, जिसके बाद कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए जनदर्शन में आए सभी अधिकारियों ने चंदा इक_ा कर 25000 से अधिक की राशि उपलब्ध कराने की बात कही गई है और जिम्मेदार अधिकारियों ने कहा है कि शादी के लिए जल्द राशि की उपलब्ध होने के बाद घर पहुँचा दिया जाएगा, जिसके बाद कृष्णा ने खुशी जाहिर की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे