सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 21 मई। दुपहिया वाहन चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 2 दुपहिया वाहन बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक मो इरफ़ान खान निवासी बंधा लखनपुर ने पुलिस चौकी होलीक्रॉस हॉस्पिटल आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 16 मई को वह अपनी बहन का इलाज कराने मिशन हॉस्पिटल गया हुआ था जो अपने पैशन प्रो दुपहिया वाहन को हॉस्पिटल के बाहर रात्रि में खड़ा कर अंदर चला गया था,सुबह वापस आने के बाद मोटरसाइकिल अपने खड़े स्थान पर नहीं था। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने का अपराध पंजीबद्ध कराया था।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, प्राप्त फुटेज के अवलोकन पश्चात आरोपी की पहचान कर गिरफ़्तारी हेतु पता तलाश किया जा रहा था।
दौरान पता तलाश विशेष टीम को उक्त आरोपियों के संबंध में मुखबिर सुचना प्राप्त हुई थी, विशेष टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी के मामले में शामिल दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई जो आरोपियों द्वारा अपना नाम विद्याधर दास उफऱ् छोटू साकिन असोला अम्बिकापुर एवं राजेंद्र सोनी उफऱ् काजू साकिन नमनाकला गांधीनगर का होना बताये।
आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मिशन हॉस्पिटल से दुपहिया वाहन चोरी करने की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं आरोपियों से अग्रिम पूछताछ करने पर एक अन्य वाहन बंजारी मणिपुर से चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर 2 दुपहिया वाहन आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने की घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।