सरगुजा

मेडिकल दुकान संचालक ने 2 हजार का नोट लेने से किया इंकार
22-May-2023 1:42 PM
मेडिकल दुकान संचालक ने 2 हजार का नोट लेने से किया इंकार

कलेक्टर ने कहा जांच करवा करेंगे कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,21 मई। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल के दवा दुकान में 2000 के नोट लेने से इंकार करने का मामला सामने आया है, ऐसे में इलाज करवाने आए मरीज सहित परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरसअल, अंबिकापुर शहर के मोमिनपुरा का एक परिवार निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया हुआ था, लेकिन अस्पताल में परिजनों के द्वारा 2000 का नोट दिया गया, तो लेने से इंकार कर दिया गया। वहीं अस्पताल में संचालित मेडिकल दुकान से इस बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा हमें 2000 लेने के लिए मना किया गया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन से इस बारे में जानने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा साफ तौर पर मीडिया से बात करने पर मना कर दिया गया।

सरगुजा कलेक्टर ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार सितंबर तक 2000 परिचालन में रहेंगे, अगर ऐसी बात सामने आई है तो जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट