सरगुजा
विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं की सहायक शिक्षक भर्ती अंतर्गत पात्र-अपात्र सूची जारी
17-May-2023 8:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दावा-आपत्ति आवेदन 18 मई तक आमंत्रित
अम्बिकापुर,17 मई। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती कार्यवाही हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षणोपरांत 192 आवेदन पात्र पाये गये। उन्होंने बताया कि पात्र एवं अपात्र आवेदनों की सूची जिले के वेबसाईट www.surguja.gov.in में एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।
पात्र-अपात्र सूची पर 18 मई की शाम 05.00 बजे तक कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) अम्बिकापुर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त दावों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे