सरगुजा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत का दौरा कार्यक्रम
10-May-2023 10:57 PM
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत का दौरा कार्यक्रम

अम्बिकापुर, 10 मई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत कार द्वारा 10 मई को शाम 6:30 बजे बैकुण्ठपुर से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे पहुंचेंगे। वे 11 मई को प्रात: 10 बजे मां महामाया मंदिर दर्शन तथा दोपहर 11 बजे कबीर आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे अम्बिकापुर से मैनपाट के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:30 बजे मैनपाट पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे। डॉ. चरणदास महंत एवं ज्योत्सना महंत 12 मई को प्रात: 11 बजे मैनपाट से मोरगा के लिए प्रस्थान करेंगे।

 


अन्य पोस्ट