सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,10 मई। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के तत्वावधान में बुधवार को ‘हमर खून बचाही जिंदगी’ के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशन में, स्वीप प्लान कमेटी एवं जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम जिसमें 18 वर्ष से अधिक लोगों को मतदान हेतु जागरूकता एवं हमर खून बचाही जिंदगी के अंतर्गत रक्तदान हेतु जागरूक किया गया।
जिसमें स्वास्थ्य विभाग से ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ विकास पांडे एवं पूरी टीम, डॉ. तन्मय जैन, एम सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, अंचल ओझा सरगुजा साइंस ग्रुप , गिरीश गुप्ता साक्षरता सरगुजा, रीता थॉमस मेडिकल लैब टेक्निशियन, अशोक गुप्ता, श्रीमती इंदु मिश्रा साक्षरता सरगुजा, मुकेश जैसवाल आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।
स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर निदेशक एम सिद्दीकी ने बताया कि रक्तदान को इसलिए महादान का नाम दिया गया है क्योंकि आप जो ब्लड दान करते हैं, उससे कई लोगों की जिंदगी बच जाती है। इसी तारतम्य मे मुख्य अतिथि डॉ विकास पांडे ने कहा कि हर साल लाखों लोगों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है. कुछ को सर्जरी के दौरान रक्त चढ़ाने की सख्त आवश्यकता पड़ जाती है. कई बार दुर्घटना होने के बाद भी एमरजेंसी में ब्लड चढ़ाना होता है.जो लोग रक्त दान करते रहते हैं उन्हें दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है. ब्लड में आयरन अधिक होने पर हार्ट हेल्थ पर असर पड़ता है साथ ही इसी तारतम्य मे अंचल ओझा ने बताया कि रक्तदान तब होता है जब एक स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से अपना रक्त देता है और रक्त-आधान (ट्रांसफ्यूजन) के लिए उसका उपयोग होता है या फ्रैकशेनेशन नामक प्रक्रिया के जरिये दवा बनायी जाती है। विकसित देशों में, अधिकांश रक्तदाता अवैतनिक स्वयंसेवक होते हैं, जो सामुदायिक आपूर्ति के लिए रक्त दान करते हैं।
इसी के साथ विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्त दान एक अपना और समूचा सरगुजा के लिए मिसाल भी पेश किया।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी स्टूडेंट एवं कर्मचारियों का डेली रूटीन चेक, स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी आदि की जागरूकता भी दी।
इस तरह कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान सरगुजा से जोगेश्वर रजवाडे, वंदना मानिकपुरी, राकेश रौशन, अंजू माला, शीतल, सबीना खातून ,रजनीश मिश्रा, प्रीति तिवारी, अभिलाष खरे आदि की गरिमामय उपस्थिति रहीं। साथ ही कार्यक्रम मे 125 से अधिक लोगों ने जुडक़र हेल्थ चेकअप कराया, जिसमें से पूरी तरह से फिट 20 लोगो ने स्वैच्छिक रक्तदान दिया। इस प्रकार सभी ने साथ मिलकर शपथ लिया कि आइए जीवन बचाएं, रक्तदान स्वयं करें और दूसरों को प्रेरित करें।