सरगुजा

सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद को दी विदाई
09-May-2023 4:27 PM
सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,9 मई।
सरगुजा पुलिस मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद सिंह के सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर  विदाई दी गई।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि आप जैसे अनुभवशील अधिकारियो के माध्यम से कई गंभीर मामलो मे  सरगुजा पुलिस को आपका अमूल्य योगदान प्राप्त हुआ हैं आज आपकी सेवानिवृत्ति पर सरगुजा पुलिस की ओर से आपके स्वास्थ्य जीवन की शुभकामनायें देती हूँ और आगे निरंतर प्रगति करने एवं हमेशा अपने अनुभवो से सरगुजा पुलिस  की मदद करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक वर्ष 1983 में पुलिस विभाग मे आरक्षक के पद पर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले मे भर्ती हुए थे, वर्ष 1988 मे सरगुजा जिले मे पदंस्थापना हुई तत्पश्चात सरगुजा जिले में ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत रहे।

सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद सिंह से उनके कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया एवं सेवानिवृति के पश्चात की योजनाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई, कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सहायक उप निरीक्षक को शाल श्रीफल के साथ मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।

साथ ही कार्यालयीन स्टाप को जल्द सभी कार्रवाई पूर्ण कर सभी देयताय पूर्ण करने एवं पेंशन  की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 


अन्य पोस्ट