सरगुजा

महाराष्ट्र में मिले 2 गुम नाबालिग, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
03-May-2023 8:11 PM
महाराष्ट्र में मिले 2 गुम नाबालिग, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

अंबिकापुर, 3 मई। सरगुजा पुलिस द्वारा गुम नाबालिगों के मामलो मे विशेष अभियान ‘गुंज’  चलाकर 02 नाबालिग महाराष्ट्र से दस्तायाब किये गए।

पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिगों की दस्तायाबी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था. विशेष गठित टीम नाबालिगो की दस्तायाबी हेतु महाराष्ट्र रवाना हुई थी, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से ‘गुंज’  अभियान अंतर्गत 02 गुम नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।


अन्य पोस्ट