सरगुजा
नेशनल लोक अदालत में निगम के 513 प्रकरण रखे जाएंगे
03-May-2023 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 3 मई। आगामी तेरह मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के द्वारा ऐसे बड़े बकायादार जो कई वर्षों से संपत्ति / समेकित कर व जल कर जमा नही कर रहे हैं उनके विरूद्ध नेशनल लोक अदालत में प्रकरण रखे जा रहे हैं। संपत्ति कर / समेकित कर जमा न करने वाले लोगों के 225 प्रकरण एवं जल कर जमा न करने वाले लोगों के 288 प्रकरण रखें जा रहे हैं।
निगम के द्वारा लोगों को उक्त संबंध में समझाईश भी दी जा रही है कि वे लोग 13 मई को नेशनल लोक अदालत वाले दिन जिला न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरण में समझौता करा लेंवे अन्यथा भविष्य में निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे