सरगुजा

स्वा. कर्मचारी संघ के श्यामाकांत संभागीय अध्यक्ष व दुर्गेश सचिव
03-May-2023 8:01 PM
स्वा. कर्मचारी संघ के श्यामाकांत संभागीय अध्यक्ष व दुर्गेश सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 3 मई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक संभाग मुख्यालय में आयोजित की गई।  मुख्य अतिथि  के रूप में प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्र, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, प्रांतीय महामंत्री अनिल पांडेय, जाकिर हुसैन शामिल हुए। बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई।

प्रांतीय अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी कर्मचारियों  के साथ अन्याय, हक अधिकार का हनन करने की कोशिश अधिकारियों द्वारा किया जाएगा  तो उस अधिकारी को बख्सा नहीं जाएगा।

सरगुजा संभाग में देखा जा रहा है कि अधिकारी अपने मन माने तरीका से कर्मचारियों  पर दबाव पूर्वक कार्य लिए जा रहे हैं। हेल्थ वेलनेश सेंटर में भी बहुत से गड़बडिय़ा सामने आ रही है।

प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र तिवारी ने बताया कि कोविडकाल में अधिकारी मनमानी तरीके से भ्रटाचार करने में कोई कमी नहीं किए है। आयुषमान योजना  में प्रदेश में भारी अनियमितता सभी ब्लॉक व जिला में किया गया है,इसकी भी जांच प्रदेश स्तर से कराया जा रहा है।

प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा  मनोनीत किए गए संभाग अध्यक्ष श्यामा कांत तिवारी, संभागीय सचिव दुर्गेश त्रिपाठी,संभागीय कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ,शाहिद हुसैन,उपाध्यक्ष किरण सिन्हा,संदीप मिश्रा,गायत्री मरकाम, राकेश जायसवाल सभी को संभाग में एक नई जिम्मेदारी दी गई।


अन्य पोस्ट