सरगुजा

गांजा तस्करी, 3 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
02-May-2023 8:45 PM
गांजा तस्करी, 3 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 मई। सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान अंतर्गत लगातार कार्रवाई जारी है। बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 3 अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से कुल 30 किलोग्राम अवैध गांजा कीमती लगभग 6 लाख रुपये का बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रतीक्षा बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सहायक उप निरीक्षक  अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति बड़ी मात्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहक कि तलाश कर रहे हैं।

पुलिस टीम मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ करने पर अपना नाम रिशु कुमार सिंह निवासी रोहतास बिहार, शिवांश कुमार  रोहतास बिहार, अनंत राम मालिक फुलवानी ओडिशा का होना बताया गया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 30  किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया,आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से सदर धारा 20 (सी )एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट