सरगुजा

सोनार उत्थान समाज सीतापुर ब्लाक का गठन
01-May-2023 7:54 PM
सोनार उत्थान समाज  सीतापुर ब्लाक का गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 1 मई।
सुनार उत्थान समाज की बैठक का आयोजन सीतापुर ब्लाक के मंगरेलगढ़ में माता रानी मंदिर के प्रांगण में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी उपस्थित थे।

इस बैठक की अध्यक्षता शंकर सोनी ने की। बैठक प्रमुख रूप से सीतापुर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष महिला ब्लॉक अध्यक्ष युवा ब्लॉक अध्यक्ष को मनोनीत करने के लिए आयोजित की गई थी। उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सोनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कविता सोनी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सोनी, सरगुजा जिला के जिला उपाध्यक्ष रुपेश सोनी को मनोनीत किए जाने की मांग की।

रघुनाथ सोनी सरगुजा जिला अध्यक्ष, निर्मला सोनी महिला सरगुजा जिला अध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनीत करने के लिए परशुराम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी से मनोनीत करने की अनुशंसा की।

परशुराम सोनी ने तीनों ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनीत किया एवं हार्दिक बधाई दी, अपने दायित्व पर सफल हो शुभकामनाएं दी। इस बैठक को संबोधित करते हुए परशुराम सोनी ने कहा कि सोनार उत्थान समाज का संगठन पूरे संभाग में हो चुका है, केवल कुछ ब्लॉक का गठन शेष है। समाज के 20 हजार लोग एक मंच पर जुड़ गए हैं। कुछ महत्वकांक्षी लोग संगठन पूरा ना हो पाए उसके लिए प्रयास कर रहे हैं। 


अन्य पोस्ट