सरगुजा

लखनपुर नपं अध्यक्ष व पार्षदों ने बीटी रोड का किया भूमिपूजन
27-Apr-2023 8:22 PM
लखनपुर नपं अध्यक्ष व पार्षदों ने बीटी रोड  का किया भूमिपूजन

लखनपुर,27 अप्रैल। गुरुवार को नगर पंचायत लखनपुर के वार्डों में बीटी रिनुअल कार्य का भूमिपूजन नपं अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया।

लखनपुर  नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू व वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद अमित बारी वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद मालती कश्यप वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद उर्मिला खलखो ने नगर पंचायत के सब इंजीनियर अशोक सिंह सीएमओ प्रभाकर शुक्ला एवं नगर पंचायत के कर्मचारी एवं नगर के वार्डवासियों के समक्ष लगभग 67 लाख का बीटी रिनुअल कार्य का भूमिपूजन किया गया।

वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 राम गणेश पांडे घर से बाजार पारा दोनों गली दुर्गा मंडप तक  वार्ड क्रमांक 1 मेघनाथ घर से घासी राम साहू घर तक एवं नूर के घर से शिव मंदिर प्रांगण तक लगभग 30 लाख एवं वार्ड क्रमांक 4 हॉस्पिटल  से बिलासपुर पहुंच मार्ग तक लगभग 37 लाख रुपए कुल मिलाकर 67 लाख रूपए का भूमि पूजन किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने  ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दी है।


अन्य पोस्ट