सरगुजा
जनप्रतिनिधि गेंद बिहारी से असभ्यता पूर्वक मारपीट कर अपमानित करने वाले पुलिस कर्मियों पर हो एफआईआर- रेणुका
26-Apr-2023 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 26 अप्रैल। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भूपेश बघेल की काग्रेस सरकार अपनी गुंडागर्दी की समस्त सीमांए लांघ रही है। जनजातीय समाज के पूज्य संत गहिरा गुरु जी का जीवन हम सब के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा, संस्कृति, नशामुक्ति एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोग हमेशा उनके आभारी रहेंगे।
संत गहिरा गुरू के पुत्र एवं जिला पंचायत के सम्मानीय सदस्य गेंद बिहारी सिंह जी को छत्तीसगढ़ पुलिस के गैर जिम्मेदार अधिकारी शेर बहादुर सिंह द्वारा सार्वजनिक स्थल पर मारपीट कर अपमानित करने की मैं कड़ी निंदा करती हूँ। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से जल्द से जल्द एस.डी.ओ.पी. सहित उसके साथियों पर एफ.आई.आर. कर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करती हूँ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे