सरगुजा

गैरेज से डिस्क व टायर चोरी, एक खरीददार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
26-Apr-2023 8:33 PM
गैरेज से डिस्क व टायर चोरी, एक खरीददार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,26 अप्रैल।
बॉडी गैरेज से सोल्ड पिकअप वाहन का डिस्क सहित टायर चोरी के मामले मे पुलिस को सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक खरीददार सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त  वाहन एवं चोरी किया गया डिस्क मय टायर  बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रामबली विश्वकर्मा सोनपुरकला ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अप्रैल की रात्रि दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे बॉडी गैरेज में खड़ी सोल्ड पिकअप वाहन से एक नग डिस्क सहित टायर चोरी कर लिया हैं। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

 थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग एवं पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किये गए थे। पता तलाश घटनास्थल एवं आसपास का सीसीटीवी फुटेज चेक कर 3 संदिग्ध की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करते हुए विक्की गोस्वामी, मुकेश दास एवं रोहित रजक साकिन कर्रा राजपुर की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया।
आरोपियों द्वारा पिकप वाहन से टायर मय डिस्क चोरी करने की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। टायर माय डिस्क को सोएब अख्तर साकिन महुआपारा को बेचना स्वीकार किया गया। मामले में खरीददार को भी हिरासत में लिया गया है।

आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं, आरोपियों के कब्जे से एक  टायर मय डिस्क सहित घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन बरामद किया गया हैं।


अन्य पोस्ट