सरगुजा

कोयला का अवैध परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
23-Apr-2023 8:42 PM
कोयला का अवैध परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

एक क्विंटल कोयला बरामद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 23 अप्रैल।
सरगुजा पुलिस दवारा अवैध कोयला परिवहन के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक क्विंटल अवैध कोयला बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक़ 21 अप्रैल को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुखरी मेन रोड पर एक व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल मे चोरी का कोयला परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौक़े पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। 

उससे पूछताछ करने पर अपना नाम दशरथ राम निवासी सुखरी गांधीनगर का होना बताया एवं आरोपी के कब्जे से एक क्विंटल कोयला बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट