सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 21 अप्रैल। बूथ सशक्तिकरण विधानसभा भटगांव की बैठक स्थानीय सामुदायिक भवन में हुई। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने केंद्र की विभिन्न जनकल्याण कारी कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया और अंबिकापुर से बड़वाडीह, रेनूकुट आदि मार्गों के विस्तार एवं दरिमा एयरपोर्ट से वायु सेवा प्रारंभ होने के संबंध में बताया।
पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा भटगांव के 6 मंडलों के शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सह संयोजकों से विस्तार से बातचीत करते हुए संगठन द्वारा दिए गए कार्यों की समीक्षा की।
जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय ने कार्यकर्ताओ को दिए गए कार्यों को समय सीमा में करने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष भाजपा बाबू लाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन देते हुए बूथ सशक्तिकरण के कार्यों एवं मन की बात कार्यक्रम को प्रमुखता से करने हेतु निर्देशित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक अशोक सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश मंत्री भाजपा परमेश्वरी राजवाड़े ने किया।
इस दौरान पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैंकरा,पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी,पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल,जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अजजा सत्यनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, महेश्वर पैंकरा, अनूप सिन्हा,रामू गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, मंडल प्रभारी सुनील गुप्ता, मंडल सह प्रभारी शीतल गुप्ता, मंडल प्रभारी शशिकांत गर्ग, सह प्रभारी दीपेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर वैश्य, मार्तण्ड साहू, सुभाष राजवाड़े, मोहन शर्मा, मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, आशीष बाजपेई, प्रवीण गुर्जर, सुनील साहू, संदीप सरकार, संतलाल प्रजापति, बीरेंद्र गुप्ता, करण सोनवानी, हीरा सिंह, राजेश सोनी, हीरा लाल राजवाड़े, भरत तिर्की, देवेंद्र गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, शिवनाथ पैंकरा, ज्ञान प्रकाश दुबे, शिव राजवाड़े, राजू जायसवाल, नितिन पाठक, नितिन शर्मा, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।