सरगुजा
समिति प्रभारी एवं अन्य ने मिलकर की थी धोखाधड़ी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,21 अप्रैल। लखनपुर पुलिस धान खरीदी उपकेंद्र पुहपुटरा में 31 लाख 62 हजार रुपए की धोखाधड़ी एवं गबन के आरोपी समिति प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी कमल नयन पाण्डेय निवासी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लखनपुर द्वारा थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि धान खरीदी उपकेंद्र पुहपुटरा में समिति प्रभारी संजय राजवाड़े एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा धान खरीदी में अनियमितता बरतते हुए 1550 क्विंटल धान कुल कीमती 31,62,000 रुपए का धान समिति से गबन होने के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मामले में आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी संजय कुमार राजवाडे साकिन मणिपुर की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा धान खरीदी उपकेंद्र पुहपुटरा में धोखाधड़ी कर गबन किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।