सरगुजा

28 से 30 अप्रैल तक एयर टेस्टिंग कर ली जाएगी-अमरजीत
21-Apr-2023 8:44 PM
28 से 30 अप्रैल तक एयर टेस्टिंग  कर ली जाएगी-अमरजीत

खाद्य मंत्री ने महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 21 अप्रैल।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम के साथ जिला प्रशासन की टीम ने मां महामाया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और एयरपोर्ट में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

दरअसल, उड़ान योजना के तहत अंबिकापुर से भी हवाई सेवा की शुरुआत होनी है। जगदलपुर, बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू हो चुकी है, लेकिन छोटी-छोटी कमियों के कारण सरगुजावासियों का हवाई सेवा का सपना अब तक अधूरा है और अब उम्मीद जताई जा रही है कि 28 से 30 अप्रैल तक एयर टेस्टिंग कर ली जाएगी, जिसके बाद लाइसेंस की प्रक्रिया होगी।

एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट से जल्द हवाई सेवा से जुडऩे जा रहा है, एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण पर है। 

सेंट्रल गवर्नमेंट की डीजीसीएल टीम का एयरपोर्ट में विजिट होना है, उससे पहले जो भी छोटे-मोटे काम बचे हैं उसे पूरा कर लिया जाएगा, साथ ही अंबिकापुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने भी मां महामाया एयरपोर्ट की जानकारी मांगी थी और निर्देश देते हुए जल्द से जल्द एयरपोर्ट के काम को पूरा करने के निर्देश दिए है।


अन्य पोस्ट