सरगुजा

कपड़ा शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी
21-Apr-2023 8:42 PM
कपड़ा शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 21 अप्रैल।
शुक्रवार की दोपहर शहर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित निशांत नेक्स्ट कपड़ा शोरूम की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने का कारण एसी से हुए शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
 
आगजनी से निशांत नेक्स्ट वल्र्ड के कर्मचारियों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विशेष बात यह है कि इतने बड़े कपड़े के शोरूम में आग बुझाने के उपकरण नहीं थे।

जानकारी के अनुसार शहर के बनारस चौक के समीप स्थित निशांत नेक्स्ट वल्र्ड है। यह ब्रांडेड कपड़ों का शोरूम है। शुक्रवार को शोरूम के तीसरे मंजिल पर एसी चालू किया गया था। एसी ऑन होते ही शॉट सर्किट हो गया था। इस दौरान कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद अचानक धूआं फैलना शुरू हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों के बीच अफरातफरी मच गई। 

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आगजनी की घटना तीसरे मंजिल पर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। किसी तरह दमकल कर्मी तीसरे मंजिल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।


अन्य पोस्ट