सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली, 21 अप्रैल। दो दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बतौली में भाजपा नेता अमित गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हंै। इस दौरान भाजपा के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक की गई। इसके बाद सरगुजा में कोर कमेटी की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित कर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को सशक्त करने को लेकर रणनीति बनाई गई।
इधर, दो दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्राम बतौली में पहुंचकर भाजपा नेता अमित गुप्ता के निवास में मंडल प्रभारियों सहित बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
इस दौरान भाजपा नेता अमित गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बतौली में भव्य तरीके से माला पहनाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया।