सरगुजा

जिला प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कोयला उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाने की कार्रवाई
19-Apr-2023 8:20 PM
जिला प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कोयला उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाने की कार्रवाई

परसोड़ी, गुमगरा कला व प्रभावित क्षेत्रों में अवैध उत्खनन हेतु किए गए गड्ढों को जेसीबी से पाटा गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 अप्रैल।
जिले में अवैध कोयला उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस ग्रामीण अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जाँच की गई।

मौके पर लखनपुर अंतर्गत ग्राम परसोड़ी, गुमगरा कला, एवं अन्य प्रभावित क्षेत्रों में अवैध कोयला उत्खनन करने हेतु गड्डे पाए गए, जिन्हें जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए कोयला उत्खनन के लिए बनाये गए गड्ढों को जेसीबी मशीन के माध्यम से पाटा गया। 

जिला प्रसाशन एवं सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावित क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध कोयला उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई कर नियंत्रण किया जा रहा हैं, अवैध उत्खनन के मामलों सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता, खनिज अधिकारी विवेक साहू,प्रधान आरक्षक अनिल कामरे, बलभद्र, आरक्षक देवेंद्र सिंह, ज्ञानचंद, सहित पुलिस टीम एवं खनिज टीम शामिल रही।


अन्य पोस्ट