सरगुजा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में टीबी जागरूकता कार्यक्रम
19-Apr-2023 8:14 PM
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में टीबी जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,19 अप्रैल।
पिरामल फाउंडेशन सरगुजा टीम द्वारा मैनपाट में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर लगातार अलग-अलग विभागों में टीबी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

टी.बी. मुक्त सरगुजा बनाए जाने के लिए जिले के कमलेश्वरपुर विकास खंड - मैनपाट में चलाए गए कार्यक्रम में जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में सरगुजा जिला को टी.बी. मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से गांव और पंचायत  स्तर तक अभियान चलाया जा रहा है। 

पिरामल फाउंडेशन टिम के द्वारा मैनपाट एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्राओं को टी.बी.और कोविड के बारे में बताया गया। साथ ही पोषण आहार के बारे में बच्चों व  सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया, विद्यालय में छात्राओं सहित प्राचार्य और शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे। पिरामल फाउंडेशन के द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे देश को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए सरकार की इस योजना में सभी लोगों की सहायता लिया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके। क्षय रोग के मरीज जिन्हें लगातार खांसी की शिकायत हो या ऐसे मरीज जिन्हें छाती में दर्द या सांस लेने मे दिक्कत हो।

उन्हे एक बार अपना जांच अवश्य करना चाहिए। ऐसे व्यक्तियो में टी.बी. होने की संभावना ज्यादा रहती है। 

महेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा बच्चों को स्लाइड दिखाकर बताया गया कि टीबी क्या है, इसके लक्षण क्या है, और इसका ईलाज कहां और कैसे होता है। कार्यक्रम में प्राचार्य एस.पी.बेहरा द्वारा कहा गया कि जब भी हमारे विद्यालय में छात्राओं की संख्या और होगी तो हम आपको बुलाएंगे ताकि बच्चों को इसकी जानकारी मिल सके। 

पिरामल फाउंडेशन के जिला कार्यकम समन्वयक सरस्वती विश्वकर्मा ने कहा की सभी स्वास्थ्य केन्द्र में इसका इलाज और दवा दोनों ही मुफ्त में दी जाती है। क्षय रोग का ईलाज और उपचार सभी जगहों में उपलब्ध है। अगर किसी भी व्यक्ति को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार, कमजोरी या सीने में दर्द हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में अपने खंखार की जांच अवश्य कराएं। साथ ही गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी और हरी सब्जियों का सेवन करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों व बच्चों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।


अन्य पोस्ट