सरगुजा

यात्री ट्रेन के मनेंद्रगढ़ में स्टॉपेज से जनसुविधाओं में होगी बढ़ोतरी-रेणुका
16-Apr-2023 8:32 PM
यात्री ट्रेन के मनेंद्रगढ़ में स्टॉपेज से जनसुविधाओं  में होगी बढ़ोतरी-रेणुका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,16 अप्रैल।
केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में ट्रेन नं. 08270 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर के पुन: ठहराव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपार जनसमूह एवं ट्रेन यात्रियों के मध्य ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर रेणुका सिंह ने कहा कि इस यात्री ट्रेन के मनेंद्रगढ़ में स्टॉपेज से निश्चित रूप से जनसुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ट्रेन के मनेंद्रगढ़ में पुन: स्टॉपेज से जनता में अपार हर्ष है। निश्चित रूप से इससे पूरे सरगुजा अंचल को लाभ प्राप्त होगा।

श्रीमती सिंह द्वारा सरगुजा अंचल में यात्री सुविधा के लिए यह सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया एवं उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया।


अन्य पोस्ट