सरगुजा
4 महीने में 992 प्रकरणों पर पौने 8 लाख जुर्माना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,16 अप्रैल। पथ सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ यातायात नियमों के पालन करने के लिए त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत कर आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एक नयी शुरुवात कि गई थी। यातायात के नियमों का उल्लंघन होने पर आम नागरिक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सरगुजा पुलिस को सूचित कर सकते हैं, शिकायत सही पाये जाने पर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाती है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला,प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन के नेतृत्व मे उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान एवं यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको एवं पुलिस टीम द्वारा त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था शुरू होने के पश्चात दिसम्बर 22 से लेकर 14 अप्रैल 23 तक की स्थिति में 992 शिकायतें त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त हुई थी, उक्त शिकायतो पर सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 787050 रुपये की चालानी कार्रवाई संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध की गई है।
सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुरक्षित बनाये रखने हेतु त्रिनेत्र व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नम्बर 9627344000 में यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों का मोबाईल के माध्यम से फोटो / विडियो लेकर वाट्सप नम्बर में भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराए जिससे सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जा सके।