सरगुजा
शादी का झांसा दे रेप, आरोपी गिरफ्तार
13-Apr-2023 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,13 अप्रैल। शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूरज चेरवा निवासी गांधीनगर ने शादी का झांसा देकर रेप किया गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी सूरज चेरवा की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी ने रेप करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे