सरगुजा

पिता ने दस घंटे की बेटी को कुएं में डाला, मौत
11-Apr-2023 7:46 PM
पिता ने दस घंटे की बेटी को कुएं में डाला, मौत

लाश को कुएं से निकालकर गड्ढे में गाड़ दिया
लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची, लाश को निकलवाया


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर,11 अप्रैल। 
पिता ने अपनी दस घंटे की बेटी को जिंदा कुएं में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों को जानकारी होने के बाद पिता ने शव को कुएं से निकालकर गड्ढे में गाड़ दिया।  ग्रामीणों ने घटना की सूचना उदयपुर पुलिस को दी। नवजात का मामला होने से डॉक्टर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार  और फॉरेंसिक एक्सपर्ट, उप निरीक्षक और  प्रधान आरक्षक घटना स्थल  पर पहुंचे। नवजात के शव को गड्ढे से निकलवाया गया। पुलिस जांच जारी है।

सोमवार को दोपहर 12 बजे ग्राम झिरमिटी धौरापारा के अशवंत पुरी के घर चौथी संतान के रूप में बेटी को रंगीला उम्र 35 वर्ष ने जन्म दिया । इसी बीच सोमवार रात को 10 से 11 बजे के बीच पिता ने अपनी 10 घंटे की नवजात बेटी को प्लास्टिक झोले में बांधकर घर के बगल में स्थित मिट्टी के खुले कुंए फेंक कर घर में सोने चला गया। 

मंगलवार को सबेरे गांव के कुछ लोग कुएं के पास पानी लेने गए तो उसे देखे और इसके बारे में बात करने लगे, तब अशवंत ने नवजात को कुएं से निकालकर बगल में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। विदित हो अशवंत  की दो पुत्र और एक पुत्री पहले से है।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना उदयपुर पुलिस को दी नवजात का मामला होने से डॉक्टर प्रीति पैकरा, डॉक्टर नेहा भगत, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार एजाज हाशमी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर, उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह और  प्रधान आरक्षक शत्रुघन सिंह घटना स्थल  पर पहुंचे हुए है। नवजात के शव को गड्ढे से निकलवाया गया। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी है।


अन्य पोस्ट