सरगुजा
छत्तीसगढ़ बंद करना बेवजह लोगों को परेशान करने वाला- अमरजीत
10-Apr-2023 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,10 अप्रैल। बेमेतरा जिले के गांव में हिंसा के विरोध में आज विहिप के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया,जिसका सरगुजा जिले में भी बंद का असर देखने को मिला।
इधर, प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ बंद करना बेवजह लोगों को परेशान करने वाला है, साथ ही कहा कि जहां की घटना है, वहां बंद करना चाहिए और विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। पूरे प्रदेश को बंद करवा कर लोगों सहित व्यवसायियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। अगर कार्रवाई नहीं होती तो विरोध प्रदर्शन किया जाना उचित भी माना जा सकता था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे