सरगुजा
भाजपा स्थापना दिवस पर भाजयुमो का स्वच्छता कार्यक्रम
08-Apr-2023 8:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर भाजयुमो नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा प्रदेश आह्वान पर स्वच्छता का कार्यक्रम स्थानीय गुरुनानक चौक पर किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति रविकांत उराव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला महामंत्री संजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला, वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह, नगर महामंत्री दीपक यादव, रवि सोनी के नेतृत्व में गुरुनानक चौक में सफाई की गई।
इस कार्यक्रम के दौरान नगर उपाध्यक्ष मोंटी यादव, रिशु अंबस्ट, रितिक शर्मा, हिमांशु सिंह सेंगर, विनय जायसवाल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे