सरगुजा
अंबिकापुर,11 मार्च। एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता एवं महासचिव गौतम गुप्ता के नेतृत्व में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को महाविद्यालय में हो रही छात्र-छात्राओं की अध्ययन-अध्यापन, प्रायोगिक परीक्षा व परीक्षा परिणाम संबंधित परेशानियों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
प्राचार्य को बताया गया कि बीकाम द्वितीय वर्ष थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में लगभग 400 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से केवल 24 छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम सफल आया और 350 छात्रों का बैक लग गया है।
इस विषय में प्राचार्य ने कहा कि जल्द ही एक बैठक के माध्यम से इसकी पुष्टि व जांच कर उचित समाधान छात्रों के हित में दिया जाएगा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घोषित परीक्षा परिणाम अगर पूर्णत: सही हो तो रिवैल्युएशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और साथ ही प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में प्रथम वर्ष फस्ट सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा होली के बाद जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, आयुष गुप्ता, अभ्युदय, सूरज जयसवाल, रोहन साहू, प्रियांशु, देव वशिष्ट, मनीष, राहुल, सानिध्य, वंश दुबे, करण, निकिता, कुसुम, साक्षी, अर्चना एवं अन्य सभी एनएसयूआई के साथीगण उपस्थित रहे।