सरगुजा

निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई गैरहाजिर प्रभारी प्राचार्य को दायित्व से किया पृथक
04-Mar-2023 2:53 PM
निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई गैरहाजिर प्रभारी प्राचार्य को दायित्व से किया पृथक

अम्बिकापुर, 4 मार्च । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने 3 मार्च को लखनपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निम्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 8 व्याख्याता 2 सहायक शिक्षक, 1 सहायक ग्रेड-2, 3 सहायक ग्रेड-3 एवं 1 भृत्य बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही विद्यालय में परिसर में साफ-सफाई का अभाव भी पाया गया। प्राचार्य के उपरोक्त कृत्य को घोर लापरवाही मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा व्याख्याता एलबी सोनाराम को प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से मुक्त करते हुए मार्च को वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि निरीक्षण के दौरान व्याख्याता इतिहास श्री श्री नंदकेश्वर राम सांडिल्य, व्याख्याता संस्कृत अरविंद कुमार सोनी, व्याख्याता वाणिज्य सतीश कुमार तिर्की, व्याख्याता जीव विज्ञान ठाकुर राम चौहान, व्याख्याता इतिहास कुमारी शांति टंडन, व्याख्याता अंग्रेजी सोनू राम लहरे, व्याख्याता गणित जितेन्द्र सिंह, व्याख्याता हिन्दी रामसकल पटेल, सहायक शिक्षक विज्ञान रमापति साहू एवं नीतिराज भगत, सहायक ग्रेड-2 ओम प्रकाश माली, सहायक ग्रेड-3  मदनलाल सत्यम एवं लीलावती तथा भृत्य  राममूर्ति यादव बिना किसी सूचना के संस्था से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गये।
 


अन्य पोस्ट