सरगुजा
खराब परफॉर्मेंस की वजह से बदले गए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष
01-Mar-2023 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उमाशंकर को नया दायित्व
अंबिकापुर,1 मार्च।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की अनुमति से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा किसान मोर्चा छ.ग.पवन साहू की सहमति से भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने उमाशंकर उपाध्याय निवासी ग्राम बरगीडीह, विख : लुण्ड्रा को भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मजय मिश्रा को खराब परफॉर्मेंस की वजह से हटाया गया है।कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव है जिसे देखते हुए पार्टी ने नए जिला अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय की नियुक्ति की है ताकि मजबूती के साथ क्षेत्र में चुनाव लड़ा जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


