सरगुजा

गांजा तस्करी, महिला गिरफ्तार
18-Feb-2023 7:26 PM
गांजा तस्करी, महिला गिरफ्तार

अंबिकापुर,18 फरवरी। गांधीनगर पुलिस ने गांजा तस्करी करती एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 8 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया। इसकी कीमत 1 लाख 20 हजार बताई गई है।

थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि चठीरमा गोदाम के पास एक संदिग्ध महिला अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है।

मुखबिर सुचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध महिला की पहचान कर घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। उसने अपना नाम सविता प्रजापति मध्यप्रदेश का होना बताई। महिला के कब्जे मे रखे बैग की तलाशी लेने पर 8 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पूछताछ करने पर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।


अन्य पोस्ट