सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 18 फरवरी। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसियों की पदयात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सिंह देव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सेमराखुर्द पहुंची। यहाँ उन्होंने डॉ. प्रेमसाय सिंह के स्वेच्छानुदान मद के चेक हितग्राहियों को वितरित किये, जिनमें शैला दल, सुग्गा दल, रामायण मंडली, उच्च शिक्षा के लिए दिया गया, जिसमें छात्र व अन्य शामिल हैं।
कुमार सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में 5 लाख 20 हजार की लागत से बनने वाले सीसी सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। पद यात्रा के दौरान कांग्रेसी स्थानीय ग्रामीणों से मिले,उनकी मांगे और समस्याएं सुनीं,केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जनहित के विपरीत किये जा रहे कार्यों की जानकारी उन्हें दी।
इस दौरान कुमार सिंह देव ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश और यहां की जनता के हित में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि चार साल में हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। हर वर्ग,हर शहर और गांव का ध्यान रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं,विकास के काम किये जा रहे हैं। किसानों की सरकार होने का दावा यहां पन्द्रह सालों तक सरकार चलाने वाली भाजपा करती थी लेकिन उनके दावे खोखले और बातों में थे। हमारी सरकार ने सत्ता में आते किसानों का कर्जा माफ किया,पूरे देश में सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य में धान खरीद रही है। पैसों के लिए उन्हें ज्यादा परेशान न होना पड़े जगह जगह सहकारी बैंक के एटीएम खोल रही है, जिसमें प्रतापपुर भी शामिल है,सहकारी बैंक के कई नए ब्रांच खोले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मवन क्रांतिकारी कदम उठाए हैं स्वामी आत्मानंद इसका सब बाद उदाहरण है।
ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा एकता पर बल दिया है, चाहे वह विभिन्न धर्मों के बीच हो या विभिन्न वर्गों के बीच।हम भाजपा की बात करें तो इनकी सीख केवल नफरत की रही है जो केंद्र में बैठी उनकी सरकार में दिख रहा है। भाजपा सरकार के कारण देश मे अराजकता,महंगाई,नफरत है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विकट स्थिति से देश को बचाने हम सब एकजुट हों और केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाते हुए उखाड़ फेंके।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, शिव भजन मरावी, विजय नारायण कुशवाहा,बीडीसी कुंती कुशवाहा, सरपंच रामसूरत, अजय गुप्ता उपसरपंच, चंद्रपाल यादव,बृजलाल, शिवनंदन पैकरा, रामनाथ यादव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


