सरगुजा

भागवत कथा में शामिल हुए तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य
10-Feb-2023 7:07 PM
भागवत कथा में शामिल हुए तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 10 फरवरी। तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ग्राम आंजोकला, पटना में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर कथावाचक व्यास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर भगवान श्री कृष्ण की स्तुति की।

लक्ष्मी गुप्ता ने इस अवसर पर मानव सृष्टि की उत्पत्ति के संबंध में लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि मानव सृष्टि की संरचना भगवान ब्रह्मा ने मनु एवं शतरूपा से किया। उन्होंने अपने संगीतमय भागवत श्लोकों से सबको मंत्रमुग्ध कर भक्तिमय कर दिया। भक्त झूम-झूम कर नृत्य करने लगे। साथ ही लक्ष्मी गुप्ता ने श्रीमद् भागवत कथा के सायंकालीन प्रसंग में नरसिंह अवतार का वर्णन किया, जिसमें भक्त प्रहलाद की अटल भक्ति का श्रवण कर श्रोताजन भाव विभोर हो उठे।

इस अवसर पर लक्ष्मी गुप्ता  के साथ, गैबी नाथ साहू  सदस्य छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग परिषद, जोखन लाल साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज, रामबिलास साहू पूर्व अध्यक्ष साहू समाज , संतोष साहू, देवमुनिया साहू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष साहू समाज, बसंती गुप्ता, कमलकांत साहू जेल संदर्शक एवं साहू समाज संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सुभाष साहू, कुबेर साहू, रामजतन साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट